
भागलपुर: नायनागर अस्पताल में फिर मचा बवाल, अंगूठे की चोट पर डॉक्टर ने लिख दिया घुटने का एक्स-रे
भागलपुर के नायनागर रेफरल अस्पताल में डॉक्टर ने घायल पैर के अंगूठे की जगह घुटने का एक्स-रे लिख दिया। सुधार मांगने पर मरीज को गार्ड से बाहर निकलवा दिया गया। अस्पताल की इस लापरवाही और दुर्व्यवहार से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।


































































