(रमण कुमार, संवाददाता, मधेपुरा)
मधेपुरा - बिहार के मधेपुरा से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां जमीन के छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा गांव रणभूमि में बदल गया। लाठी-डंडों से हुए इस खूनी टकराव में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल मधेपुरा के घैलाढ ओपी क्षेत्र के झिटकिया पंचायत स्थित महुआ वार्ड नंबर 3 में एक जमीन विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया, और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले मामूली कहासुनी हुई। लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।










