(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बोकारो झरिया ओ पी का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बताया कि बोकारो झरिया ओपी का वार्षिक निरीक्षण किया गया है तथा ओपी थाना के लिए नयी थाना भवन के निर्माण को लेकर प्रस्ताव लिया गया। ओपी निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई कागजातों की जांच की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही जिले की शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर खास निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता से बेहतर संबंध स्थापित करते हुए कार्य करें। जिससे पुलिस और जनता के बीच समनवय बना रहे और किसी भी मामले में जनता का सहयोग प्राप्त हो।








