
UPSC Success Story: बिना कोचिंग पहले प्रयास में बनीं IAS, जानें राजस्थान की लघिमा तिवारी की रणनीति
बिना कोचिंग के पहले प्रयास में UPSC में 19वीं रैंक लाकर अलवर की लघिमा तिवारी ने इतिहास रच दिया। DTU से इंजीनियर लघिमा ने सेल्फ स्टडी और मॉक टेस्ट के दम पर यह मुकाम पाया। उनका मानना है कि निरंतरता और सही रणनीति ही सफलता की असली कुंजी है।



















































