लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर गो संरक्षण को लेकर बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हैं। इसके अलावा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी मौजूद हैं। बैठक में गौ संरक्षण से जुड़ी योजनाओं और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। यह बैठक इसलिए और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह मथुरा में गो-सरंक्षक फरसा वाले बाबा की मौत के बाद हो रही है। बाबा की मौत के बाद से मथुरा में उबाल है। लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
ब्रेकिंग: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गो-रक्षण बैठक, फरसा वाले बाबा की मौत के बाद हो रही मीटिंग मानी जा रही काफी अहम
लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर गो संरक्षण पर बैठक की। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि आयुक्त, वरिष्ठ अधिकारी और गौ सेवा आयोग के सदस्य मौजूद रहे। बैठक मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद की घटनाओं के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

BYABHISHEK RAJVANSHI
Mar 21, 2026, 06:00 PM IST• Updated: Mar 21, 2026
2 Mins Read

Related Posts

अब झारखण्ड के बच्चे भी ले सकेंगे ऊँची शिक्षा, आर्थिक आभाव से छुटकारा दिलाएगी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
May 18, 2026, 04:02 PM IST

चंद्रनाथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस की बड़ी सफलता, 3 शार्पशूटरों को दबोचा
May 11, 2026, 11:29 AM IST

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, अपनी चुनावी वादे पर किये चर्चा
May 9, 2026, 11:10 AM IST





