(निशिकांत मिस्त्री, संवाददाता, जामताड़ा)
जामताड़ा - पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को जामताड़ा में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जश्न-ए-मिलादुन्नबी के इस मौके पर जामताड़ा, मिहिजाम समेत दर्जनों गांवों और विभिन्न मोहल्लों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। विभिन्न इलाकों से निकले जुलूस एक साथ शहर में पहुंची और प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। जुलूस में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नारे पढ़ते हुए जुलूस में हिस्सा लिया।
जुलूस में शामिल इमाम मौलाना अख्तर राजा ने कहा कि आज हमारे पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश का दिन है। इस दिन पूरी दुनिया के मुसलमान खुशियां मनाते हैं। इसी के तहत जामताड़ा में भी भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस के दौरान राजबाड़ी कमेटी की ओर से शामिल लोगों के लिए खजूर और शरबत की व्यवस्था की गई थी। वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी अबिश्वर मुर्मू और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।
मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश का दिन है। इस दिन पूरी दुनिया के मुसलमान खुशियां मनाते हैं। इसी के तहत जामताड़ा में भी भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। उन्होंने जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग के लिए प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद दिया।








