(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए MMDR बिल के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने बोकारो डीसी कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने इस कानून को वापस लेने की मांग की। इस दौरान बोकारो डीसी के माध्यम से केंद्र सरकार को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। धरने में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह और बोकारो विधायक श्वेता सिंह भी शामिल हुईं।
दोनों विधायकों ने कहा कि बिल के लागू होने से राज्य सरकार को मिलने वाले राजस्व पर असर पड़ेगा और इसका सीधा प्रभाव कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है।








