(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने कृष्ण वल्लभ आश्रम में केंद्र सरकार के द्वारा लागू खान एवं खनिज संशोधन बिल 2026 के खिलाफ प्रेसवार्ता आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा है कि यह राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान देने और राज्य में हो रहे विकास कार्यों को सीधा तौर पर प्रभावित करने की राजनीति है। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में मइयां सम्मान योजना को भी प्रभावित करने का काम कर रही है। इस विधेयक के लागू होने से खनन क्षेत्र के जिलों में विकास की गति स्थिर हो जाएगीl उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश की खनिज संपदा को अपने कार्पोरेट मित्रों के हाथ में देना चाहती है। इस विधेयक के खिलाफ हम सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तो आने वाले समय में झारखंड में आर्थिक नाकेबंदी की जाएगीl








