(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियारी और ट्रांसपोर्ट रोड के आसपास बड़ी आपराधिक घटना की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो अपराधी घायल हो गए, साथ ही मौके से पुलिस ने हथियार और गोली बरामद किया है।
बताया गया कि भुरकुंडा की ओर से राहुल दुबे के कुछ सहयोगी मोटरसाइकिल से गिद्दी थाना क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद गिद्दी थाना पुलिस, उरीमारी थाना प्रभारी और सशस्त्र बल के साथ अभियान चलाया गया। घटनास्थल से पुलिस ने दो हथियार, गोलियां, खोखा, पर्चा और मोबाइल फोन बरामद किया है।








