(निशिकांत मिस्त्री, संवाददाता, जामताड़ा)
जामताड़ा - झारखंड के हित, राज्य के अधिकारों, खनिज संपदा और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित पुराना कोर्ट के गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर झारखंड के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान वक्ताओं ने राम मंदिर से जुड़े चंदा घोटाले के आरोपों तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक को लेकर जानकारी साझा की।
वहीं मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा और केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लिया।








