
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की रिलीज डेट का हुआ एलान, 19 साल बाद लौटेगा शिवम का वही पुराना अंदाज
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। 2007 की सुपरहिट फिल्म का यह सीक्वल 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म में इस बार दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है। इसका मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'लाहौर 1947' से हो सकता है।










































