फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म निर्माता और दर्शकों को झटका देते हुए केरल हाई कोर्ट ने फिल्म के रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है। केरल हाई कोर्ट ने द केरल स्टोरी 2 की रिलीज़ पर 15 दिनों के लिए रोक लगाई है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहली नजर में लगता है कि फिल्म को प्रमाणपत्र देते समय ठीक से जांच नहीं की गई। मामले की सुनवाई कर रहे जज बेचु कुरियन ने कहा कि फिल्में समाज में नफरत फैलाने वाली नहीं होनी चाहिए।
वहीं कोर्ट से फिल्म के रिलीज पर अंतरिम रोक लगने के बाद फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने कहा कि वे अब इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। अब फिल्म निर्माता और दर्शकों की नजर कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी है।











