राम रहीम को सजा मिलने के बाद से लगातार पैरोल और फरलो मिलने का सिलसिला जारी है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 21 दिनों का पैरोल मिला है। यह पांच साल में 17 वीं बार है, जब वह जेल से बाहर आएगा। यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। बताया गया कि वह पैरोल पर सिरसा जाएगा।
गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिला

BYBASUDEO MISHRA
Aug 25, 2026, 05:34 PM IST• Updated: Aug 25, 2026
2 Mins Read






