मुंबई: ‘Bigg Boss 17’ फेम और लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर Anurag Dobhal को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कथित आत्महत्या की कोशिश की खबरों के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक आईसीयू में इलाज के बाद अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
मैनेजर ने दी हेल्थ अपडेट
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह यूट्यूबर के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
मैनेजर ने पोस्ट में लिखा,
“अपडेट: अनुराग भाई आईसीयू से बाहर आ गए हैं। हम चौबीसों घंटे उनके साथ हैं। उनकी जल्द रिकवरी के लिए दुआ करें।”
इस अपडेट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।
ऑपरेशन से पहले हुई थी बात
इससे पहले भी अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया था कि उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया है। उन्होंने कहा था कि अनुराग से ऑपरेशन से पहले बात हुई थी और वह फ्रैक्चर के इलाज के लिए ओटी में गए थे।
मैनेजर ने लिखा था कि अनुराग के सभी करीबी दोस्त और परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं, जिनमें रितिका भाभी भी शामिल हैं।
फेक वीडियो और अफवाहों पर जताई नाराजगी
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग फेक वीडियो बनाकर गलत जानकारी फैला रहे हैं।
मैनेजर ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों या नफरत फैलाने से बचें और केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।
उन्होंने साफ कहा कि अनुराग की सेहत और रिकवरी ही इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वही उनकी हेल्थ से जुड़ी आधिकारिक जानकारी दे सकते हैं।
फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ
अनुराग डोभाल सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उनके आईसीयू से बाहर आने की खबर के बाद फैंस लगातार उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।











