बगहा - ख़बर बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से है। जहां घूमने आये पर्यटकों को करीब से जीव जंतुओं का दीदार हुआ है। नए साल के मौके पर यहां भ्रमण करने पहुंचे सैलानियों को बाघ, तेंदुआ और हिरण समेत कई जीव जंतु देखने को मिला। जिसे देख पर्यटक रोमांचित नजर आए। लिहाजा जंगली जानवरों के अठखेलियां करते वीडियो को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद क़र लिया। जो अब तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल नेपाल सीमा पर स्थित पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर में पर्यटकों के द्वारा ली गई तस्वीरें खूब सराही जा रही है। यही वज़ह है की वीटीआर को बिहार का कश्मीर भी कहा जाता है। लिहाजा पर्यटक देश-विदेश से प्रतिदिन वीटीआर भ्रमण करने पहुंच रहे हैं।









