(रमण कुमार, संवाददाता, मधेपुरा)
मधेपुरा - पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का गुस्सा अब मधेपुरा की सड़कों पर फूट पड़ा है। छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भूपेंद्र चौक पर जुटे छात्र नेताओं ने सरकार पर छात्रों की आवाज को लाठी के दम पर दबाने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने घायल छात्र नेता गौतम आनंद के बेहतर इलाज, उचित मुआवजे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर छात्रों की मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।








