(मृत्युंजय कुमार, बिहटा, पटना)
पटना - दानापुर के मनेर थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित एनएच-30 पर मंगलवार की रात/सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे चार लोगों को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान 22 वर्षीय विक्की कुमार, पिता विनोद कुमार और 23 वर्षीय कुणाल कुमार, पिता लोकनाथ राय, निवासी जीवरखान टोला, टाटा कॉलोनी, मनेर, पटना के रूप में हुई है। जबकि इनका दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा हैं।
वहीं हादसे के बाद बालू लदा ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश कर रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।








