JHARKHAND: रक्षाबंधन से पहले लाभुकों के खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जुलाई 2026 की सम्मान राशि पहुंच गयी है.राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में अंतरित की गयी है. इससे जिले की बड़ी संख्या में महिलाओं को रक्षाबंधन के पहले आर्थिक सहारा मिला है. योजना के तहत जिले के प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में शामिल पात्र महिला लाभुकों के बैंक खातों में राशि का भुगतान किया गया है. भुगतान की प्रक्रिया आधार आधारित माध्यम से पूरी की गयी है. प्रशासन के अनुसार राशि का सीधे बैंक खाते में अंतरण होने से लाभुकों को भुगतान प्राप्त करने में सुविधा हुई है.
रक्षाबंधन पर बहनों का उपहार, जारी किया गया मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
रक्षाबंधन पर बहनों का उपहार, जारी किया गया मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना

BYASHISH PRASAD
Aug 28, 2026, 11:08 AM IST• Updated: Aug 28, 2026
2 Mins Read







