JAMTARA: सावन पूर्णिमा के अवसर पर जामताड़ा जिले के नारायणपुर के करमदाहा घाट स्थित प्रसिद्ध दुखिया बाबा मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बराकर नदी के तट पर पहुंचे और पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दुखिया बाबा मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। दुखिया बाबा मंदिर भगवान शंकर को समर्पित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां आदिकाल से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। विशेष पर्व एवं धार्मिक अवसरों पर जामताड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और भगवान शिव को जल, बेलपत्र एवं अन्य पूजा सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। राखी पूर्णिमा के मौके पर भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की। कई श्रद्धालुओं ने बराकर नदी में स्नान कर मंदिर में जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं बेहतर जीवन की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिर परिसर और बराकर नदी घाट पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। चारों ओर धार्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं के लगातार पहुंचने से मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
सावन पूर्णिमा में दुखिया बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़
सावन पूर्णिमा में दुखिया बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़

BYASHISH PRASAD
Aug 28, 2026, 11:50 AM IST• Updated: Aug 28, 2026
3 Mins Read







