फाइल फोटो (मृतक)
(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में पिपराटांड़ के पास फोरलेन पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आईटीआई मोड़ से उकरीद मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम उर्फ चीकू के रूप में की गई है।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पिंड्राजोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और ट्रक जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस रास्ते पर कोयला लदे वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं और अवैध रूप से कोयला परिवहन भी होता है। अगर इन वाहनों पर पहले से प्रभावी निगरानी होती, तो शायद सड़क पर रफ्तार का यह खेल इतनी आसानी से नहीं चलता। अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि किसकी गलती से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, बल्कि यह भी है कि सड़क पर दौड़ते भारी वाहनों की रफ्तार और कथित अवैध कोयला परिवहन पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी ?








