(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची – राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में 30 अगस्त को 'आदिवासी एकता महाजुटान रैली' होने जा रहा है। बताया गया कि इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन का विरोध करना और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और विभिन्न आदिवासी संगठनों की अगुवाई में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि इस महाजुटान के माध्यम से आदिवासियों के हक और अधिकार के साथ परिसीमन प्रक्रिया में लोकसभा और विधानसभा की आरक्षित सीटों को कुल बढ़ी हुई सीटों के अनुपात में बरकरार रखने की मांग की जाएगी।








