सीतामढ़ी - शिवहर से जेडीयू की विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता मंत्री बनने के बाद पहली बार सीतामढ़ी पहुंची। सीतामढ़ी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। समाज कल्याण विभाग की जिम्मेवारी इनको सौंपा गया है। मंत्री श्वेता गुप्ता ने सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौरा धाम मंदिर में पहुंच कर माता जानकी और भगवान राम की पूजा अर्चना की। डॉ
गौरतलब है कि शिवहर से जेडीयू के टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर डॉक्टर श्वेता गुप्ता विधान सभा पहुंची है। बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद शिवहर से राजद के विधायक थे और उन्हें इस विधान सभा में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ना था, लेकिन अंत समय में चेतन आनंद का क्षेत्र बदल दिया गया और डॉक्टर श्वेता को शिवहर से जेडीयू ने अपना उम्मीदवार बनाया था।










