(राजेश कुमार मुंडा, संवाददाता, रामगढ़)
रामगढ़ - रामगढ़ पुलिस की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। रामगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन भरोसा के तहत खोए और चोरी हुए 125 मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया।
इस संबंध में रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि अब नागरिक सिईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जिससे मोबाइल को ट्रैक कर वापस दिलाने की प्रक्रिया और आसान होगी। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन भरोसा केवल मोबाइल लौटाने का अभियान नहीं है, बल्कि आम जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। रामगढ़ पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना की है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन, नशा मुक्त भारत अभियान तथा सुरक्षित समाज – सुरक्षित झारखंड के संकल्प के साथ शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।








