(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो स्थित विशाल मेगा मार्ट के ऊपर निर्माण कार्य कर रहे दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में 19 वर्षीय वाहिद अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 21 वर्षीय इरफान अंसारी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। मृतक मजदूर और घायल मजदूर धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मुर्गा बनी गांव के रहने वाले हैं।








