रांची - कल दिनांक 14 July 2026 लगभग 11:30 बजे दिन में मोराबादी प्राइम पार्क के पास एक काला थार जिसमें कंप्लीट ब्लैक फिल्म लगा हुआ था, विंडशील्ड टूटा हुआ था, पीछे नंबर को मिट्टी लगा कर छुपाया गया था। पुलिस ने उसे संदिग्ध मान रूकवाने का प्रयास किया। लेकिन थार चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी भगाते पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक को गिरा दिया। जिससे उनके सर पर गंभीर चोट आई है। लेकिन वह खतरे से बाहर है। गाड़ी का नंबर डिटेक्ट कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है तथा वाहन को जब्त कर लिया गया है।
अभियुक्त का नाम बरियातू निवासी 38 वर्षीय विश्राम उरांव बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा रुकवाए जाने पर पुलिस का सहयोग करें। क्योंकि आम जनता की सुरक्षा हेतु तथा अपराध नियंत्रण हेतु जांच अभियान रांची पुलिस द्वारा चलाया जाता है।








