(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग में इस वर्ष आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा–2026 कई मायनों में ऐतिहासिक और अनूठी होने जा रही है। इस्कॉन हजारीबाग द्वारा 16 जुलाई दिन गुरुवार को निकाली जाने वाली रथ यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 40 फीट ऊंचा हाईटेक रथ होगा। इस रथ की खासियत है कि रास्ते में चलने के दौरान उचांई पर कोई बाधा आती है तो रथ की उचांई को 16 फीट रिमोट के माध्यम से किया जा सकता है। आयोजकों का दावा है कि इस तरह का आधुनिक और तकनीकी रूप से विकसित रथ झारखंड का पहला रथ होगा।
गौरतलब हो कि इस भव्य रथ की विशेष डिजाइनिंग कोलकाता और दिल्ली के आईआईटी के छात्रों द्वारा की गई है। आधुनिक इंजीनियरिंग और पारंपरिक भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम इस रथ में देखने को मिलेगा। रथ को तैयार करने में इसकी भव्यता, मजबूती और सुरक्षा तीनों का विशेष ध्यान रखा गया है।








