पटना - राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में सभी राजनीतिक दल रेस है। पार्टियां जीत का फॉर्मूला सेट करने में जुटी हुई हैं। बात एनडीए के घटक दलों की करें तो इनके बीच बैठकों का सिलसिला जारी है। इस बीच इनकी 14 और 15 मार्च को भी एक बैठक का आयोजन किया जाना है।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा की पांचों सीट पर जीत की रणनीति तैयार की जाएगी। 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर बैठक होगी। वहीं अगले दिन 15 मार्च को संसदीय कार्य मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी के आवास पर बैठक होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनडीए के विधायकों और विधान पार्षदों से कहा गया कि राज्यसभा के लिए मतदान होने तक वे पटना में ही रहें।










