(मृत्युंजय कुमार, संवाददाता, दानापुर)
दानापुर - दानापुर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड पर रविवार देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। बदमाशों ने पहले रैपिडो से जा रही एक युवती को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली रैपिडो चालक को लग गई। इसके बाद युवती जान बचाकर भागी और आर्य समाज मंदिर के सामने स्थित एक टेलर की दुकान में जाकर छिप गई। हमलावर युवती का पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए और युवकी को गोली मार दी। गोली युवती के दाहिने कंधे में लगी। वारदात के बाद दोनों बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।
घायल युवती और रैपिडो चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी संकेत कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल पुलिस युवती के परिचितों, मोबाइल कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।








