(मृत्युंजय कुमार, संवाददाता, बिहटा)
बिहटा - बिहटा के सिकंदरपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एमएसएमई के नई प्रौद्योगिकी केंद्र के साथ बिहार के मुजफ्फरपुर रोहतास, दरभंगा और मुंगेर में बने नए एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में रोजगार के लिए भारत सरकार और बिहार सरकार के सहयोग से लगभग 200 करोड़ की लागत से MSME विभाग के तरफ से केंद्रों का उद्घाटन किया गया। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रौद्योगिकी केंद्र और एक्सटेंशन सेंटर से बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही बिहार का भी विकास होगा।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त एवं रोजगार कर रहे लोगों को केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री ने चेक और टूल किट देकर सम्मानित किया।










