(धीरज कुमार, संवाददाता, बक्सर)
बक्सर - मध्य प्रदेश के जबलपुर (बरगी डैम) में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद बिहार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। राज्य सरकार ने सभी पर्यटन स्थलों, खासकर गंगा नदी और अन्य जल निकायों में नावों के संचालन, ओवरलोडिंग और लाइफ जैकेट की अनिवार्यता को लेकर कड़ी जांच के निर्देश जारी किए हैं। जिसके मद्देनजर आज बक्सर में भी अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार के द्वारा बक्सर के रामरेखा गंगा घाट पर जिले के प्रत्येक नविकों से यात्री सुरक्षा को लेकर बातचीत की और सख्त हिदायत भी दिए। साथ ही साथ जिला प्रशासन ने नावों और स्टीमर्स में सफर करने वाले हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। नावों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सभी नाविकों को सुरक्षा मानकों का हर हाल में पालन करने का निर्देश दिया गया है।










