पटना – गुरूवार को बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया। कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व सीएम नीतीश कुमार सहित अन्य कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। जहां राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
हाल के दिनों में सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले जदयू नेता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी मंत्री बनाए गए हैं। कैबिनेट विस्तार में मुख्यमंत्री समेत भाजपा के 16 मंत्री, जदयू के 13 मंत्री, लोजपा (आर) से दो मंत्री, जीतन राम मंत्री की पार्टी हम से एक मंत्री और उपेंद्र कुशाहा की पार्टी रालोमो से एक मंत्री बनाए गए हैं।










