पटना - तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव में नाराजगी की खबरों के बीच एक अच्छी खबर आई है। दरअसल तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे तेजस्वी यादव के बेटे इराज के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद माना जा रहा है कि लालू परिवार में अब सब कुछ सामान्य हो गया है। इस वीडियो पर यूजर्स की ओर से जमकर लाइक और कमेंट्स भी किए गए हैं।
बताते चलें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि, ‘बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत’। जिसे 27 मार्च को तेज प्रताप यादव ने शेयर किया।










