(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ के तहत जेएलकेएम नेता एवं छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो हजारीबाग पहुंचे। हजारीबाग पहुंचने पर समर्थकों और छात्रों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से छात्र अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इसी को लेकर JPSC और JSSC की भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए 24 जिलों की यात्रा की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों के बीच पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर संवाद करना और उनकी आवाज को मजबूत करना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना जाएगा। देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि भर्ती व्यवस्था में सुधार के लिए चलाए जा रहे इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें।








