पटना - बिहार में जदयू ने बड़ा फैसला लेते हुए 8 बार विधायक रहे श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया है। इस बाबत इसकी विधानसभा से भी आधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी है।
तीन दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू हो चुकी थी। इसी कड़ी में श्रवण कुमार की सुरक्षा को बढ़ाते हुए Y प्लस कर दी गई थी। गौरतलब हो कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद से जदयू विधायक दल का पद खाली था।
वहीं श्रवण कुमार के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार के पुत्र निशांत ने उन्हें बधाई दी। श्रवण कुमार का विधायक दल का नेता चुना जाना उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ को दिखाता है।










