(निशिकांत मिस्त्री, संवाददाता, जामताड़ा)
जामताड़ा - जामताड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में एक विशेष पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक शभु कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में दो पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नए पदों के बैच और स्टार लगाए गए। समारोह के दौरान वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक/पुलिस पदक से सम्मानित जामतारा जिला बल के पुलिस उपनिरीक्षक (पु.अ.नि.) सुशील टूडू को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) की कोटि में प्रोन्नत किया गया। इसके साथ ही, आरक्षी/1337 छोटेलाल कुमार को सहायक अवर निरीक्षक (ASI) के पद पर प्रोन्नत कर नए पद का बैच और स्टार लगाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने दोनों नव-प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर एसपी ने अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष और न्याय की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए, साथ ही जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने और नागरिकों के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को बिना किसी दबाव या प्रलोभन के हमेशा कानून के दायरे में रहकर काम करने का मार्गदर्शन भी दिया।
इस खास मौके पर पुलिस उपाध्यक्ष (मुख्यालय) नीलम कुनूर पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर अजित कुमार चोबे सहित पुलिस कार्यालय के कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।








