कोडरमा - कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के ग्राम लोकाई में एक पिता ने रिश्ते को तार तार कर दिया। पिता पर आरोप है कि उसने अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।
घटना को लेकर पीड़िता की मां ने कोडरमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।








