रांची - झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाना है। जिसके नाम पर छात्रों से 2,100 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। इसके विरोध में आजसू छात्र संघ और विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय गेट के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन को देखते हुए रांची जिला प्रशासन और पुलिस की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि पहले दीक्षांत समारोह के लिए 300 से 600 रुपये तक शुल्क लिया जाता था। ऐसे में अचानक शुल्क बढ़ाकर 2,100 रुपये करना छात्रों के हित में नहीं है। छात्रों का आरोप है कि सीएलसी और माइग्रेशन के नाम पर पहले ही 900 रुपये शुल्क लिया जा रहा है, इसके बाद दीक्षांत समारोह के लिए 2,100 रुपये की राशि निर्धारित करना विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला फैसला है।








