(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हैप्पी हिप्पो प्ले स्कूल में गुरुवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह कृष्णमय नजर आया। नन्हे-मुन्ने बच्चों में जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला। समारोह की खास आकर्षण दही-हांडी उत्सव रहा। बच्चों ने दही-हांडी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से जुड़ी इस परंपरा का आनंद उठाया। वहीं शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें श्रीकृष्ण के बाल रूप एवं दही-हांडी की परंपरा के बारे में जानकारी दी।








