(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग की प्रमुख सड़कों की हालत बद से बदतर स्थिति में दिखाई दे रही है। आए दिन वाहन पलट रहे हैं और लोग गिरकर घायल भी हो रहे हैं। जिसे देखते हुए बुधवार को विधायक प्रदीप प्रसाद के समर्थकों ने मेन रोड स्थित कुछ गढ्ढे को भरवाया साथ ही कहा कि इस महीने टेंडर हो जाएगा और सिंघानी मोड़ होते हुए कटकमदाग को जाने वाले मेन रोड की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिससे लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।








