फाइल फोटो
रांची - डुमरी विधायक जयराम महतो का मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। उनके खिलाफ बरवाअड्डा थाना में सरकारी काम में बाधा डालने के साथ साथ पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप है। जिसे लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन आक्रोशित है और विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। अगर विधायक की गिरफ्तारी नहीं होती है तो एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं एसोसिएशन की विभिन्न शाखाओं, जिला बल और सशस्त्र बलों ने भी इसके समर्थन में अपनी सहमति दे दी है।








