(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को मंडल कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान बीमा कर्मचारी संघ के महामंत्री जगदीश चंद्र मित्तल ने कहा कि 1956 में स्थापित LIC ने सात दशकों में देश के करोड़ों लोगों का विश्वास अर्जित किया है और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने बताया कि LIC की कुल परिसंपत्तियां 59.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक की हैं। मित्तल ने आगे कहा कि प्रतिस्पर्धी माहौल में LIC की मजबूती और पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने LIC को मजबूत बनाए रखने के लिए एजेंटों, पॉलिसीधारकों और कर्मचारी संगठनों से एकजुट होने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त सचिव शंकर कुमार, सांगठनिक सचिव मदन कुमार पाठक, सुशील लकड़ा, सहायक सचिव दुर्गा सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार चौबे, सह कोषाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।








