(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - झारखंड पशुपालन एव सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हजारीबाग पहुंची। जहां उन्होंने विभाग की ओर से हजारीबाग में चलायें जा रहे विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हजारीबाग में बायोफ्लॉक तकनीक के जरिए हो रहे मछली उत्पादन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मौके पर उन्होंने बताया कि कैसे मछली उत्पादन कर राज्य के युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।








