रामगढ़ – लगातार हो रही बारिश के बाद पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम की सुरक्षा और जलस्तर को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से प्रबंधन ने फाटक संख्या 3, 4, 5 और 6 खोल दिये हैं। इन चारों फाटकों से वर्तमान में करीब 1330 क्यूसेक पानी प्रति घंटे की गति से बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों द्वारा डैम के जलस्तर एवं स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पतरातू डैम में बढ़े जलस्तर के कारण चार फाटक खोले गए

BYBASUDEO MISHRA
Sep 2, 2026, 01:45 PM IST• Updated: Sep 2, 2026
2 Mins Read







