रांची - जेपीएससी / जेएसएससी द्वारा ली गई विभिन्न परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच एवं झारखंड के विभिन्न स्थानों में दर्ज छात्रों के मुकदमे अविलंब रद्द करने एवं दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद बीड़ी राम, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, विधायक सी पी सिंह, मंजू देवी, कुशवाहा शशि भूषण मेहता, आलोक चौरसिया, रोशन लाल चौधरी, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, नागेंद्र महतो, राज सिन्हा, शत्रुघ्न महतो, रागिनी सिंह शामिल रहे।
वहीं मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि अगर राज्य सरकार 48 घंटे के अंदर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है, तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।








