साहिबगंज – साहिबगंज जिलेवासियों के लिए रेलवे से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। साहिबगंज से हावड़ा के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए साहिबगंज हावड़ा साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस में 5 सितंबर से तीन एसी कोच लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। इस पहल को लेकर जेएमएम नेता पंकज मिश्रा के प्रयास को अहम माना जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में साहिबगंज से चलने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।
हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में 5 सितंबर से लगेगा 3 एसी कोच

BYBASUDEO MISHRA
Sep 2, 2026, 04:23 PM IST• Updated: Sep 2, 2026
2 Mins Read







