पिछले 26 वर्षों से चला आ रहा सोन नदी के जल बंटवारे का विवाद खत्म हो गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार और झारखंड के बीच इसे लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहें। दोनों मुख्यमंत्रियों ने गृहमंत्री की सामने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एमओयू में हस्ताक्षर करने के बाद सोशल मीडिया पर इसे बिहार के हित में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। साथ ही कहा कि इससे झारखंड के लोगों को भी लाभ मिलेगा। वहीं इस उपलब्धि के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों की सराहना करने हुए कहा कि 26 वर्षों से चला आ रहा विवाद का अंत हो गया।








