(निशिकांत मिस्त्री, संवाददाता, जामताड़ा)
जामताड़ा - दिनांक 01.10.2026 को अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के निमित्त दिनांक 05.08.2026 से 15.09.2026 तक दावा एवं आपत्ति दायर करने की अवधि निर्धारित किया गया है। जिसमें दिनांक 01.10.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा पूरी करने वाले पात्र भारतीय नागरिकों से प्रपत्र-6 एवं घोषणा पत्र ऑनलाईन अथवा ऑफलाईन के माध्यम से प्राप्त किया जाना है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने समीक्षा के क्रम में पाया कि ECINET पर प्रपत्र-6 का डिजिटाइजेशन की स्थिति संतोषप्रद नहीं है। उन्होंने आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में शत प्रतिशत नये पात्र मतदाताओं को जोड़ने के कार्य मे सभी स्तरों पर आवश्यक तेजी लाने हेतु समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा निर्धारित समय सीमा के अन्दर पात्र नगरिकों से प्रपत्र-6 एवं घोषणा पत्र प्राप्त कर ससमय उनका Digitization किए जाने का निर्देश प्राप्त है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को इस कार्य में तेजी लाने के लिए स्कूलों एवं कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर पात्र युवाओं को ECINet के माध्यम से आवेदन भरने के लिए प्रेरित करने एवं गणना चरण में वैसे नागरिकों को चिन्हित कर प्रपत्र 6 एवं घोषणा पत्र भराए जाने, जिनके द्वारा गणना प्रपत्र जमा किया जा चुका है, परन्तु प्रारूप मतदाता सूची में कतिपय कारणों से नाम दर्ज नहीं हो सका है, को जोड़ने का निर्देश दिया गया है। वहीं दिनांक 25.08.2026 से प्रक्रियाधीन Home to Roll अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी पात्र नागरिक, जो किसी कारणवश मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है, उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से प्रपत्र 6 एवं घोषणा पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही प्राप्त प्रपत्र 6 एवं घोषणा पत्र का Digitization कराते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत ससमय निष्पादित सुनिश्चित कराने का भी उन्होंने निर्देश दिया है।








