फीफा वर्ल्ड कप 2026 - सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन के हाथों मिली हार के बाद फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे निराश है। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने अपनी टीम की रणनीति, तकनीक और मानसिक स्तर पर कमियों का खुलासा किया।
एमबाप्पे ने स्पेन से हार के बात फ्रांस की हार की मुख्य वजहें बताई। उन्होंने कहा कि हमने वह खेल नहीं खेला जो हम खेलना चाहते थे। हमारी रणनीति, तकनीक और प्रदर्शन के स्तर में हम स्पेन से पीछे रह गए। अगर आप वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वह सब नहीं कर पाते जो आपको करना चाहिए, तो आपका जीतना मुश्किल हो जाता है। हम्रे साथ भी ऐसा ही हुआ। मैच से पहले हमारी योजना थी की स्पेन के मिडफील्ड और तकनीकी खिलाड़ियों को लगातार दबाव में रखा जाए। जिससे कि वे गेंद पर नियंत्रण खो दें। लेकिन मैदान पर उतरने के बाद हमारी यह योजना पूरी तरह सफल नहीं हो सकी। उन्होंने हार के लिए खुद को भी जिम्मेदार ठहराया। आगे एमबाप्पे ने कहा कि अब टीम को इस निराशा से बाहर आकर नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। गौरतलब हो कि इस हार से फ्रांस का लगातार तीसरे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। इससे पहले फ्रांस 2018 में चैंपियन बना और वर्ष 2022 में फाइनल में हारा।







