(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में युवाओं को खेल से जोड़ने और ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव-2026 के शंखनाद को लेकर रविवार को हजारीबाग के एंजल्स हाई स्कूल परिसर में सांसद- बीजेपी कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें 600 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ता और खेल प्रेमी शामिल हुए। इस खेल महोत्सव के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 22 प्रखंडों की कुल 50 हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा में शामिल होंगे।








