लखीसराय - हलसी थाना क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में हलसी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हलसी और नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में छापेमारी कर आरोपी श्रवण बिन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि बीते 2 मई को शौच जाने के क्रम में नाबालिक बच्ची के साथ मनचले श्रवण बिन्द ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। लेकिन बच्ची के सूझबूझ के कारण लोग जुट गए, लेकिन श्रवण बिन्द मौके से फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी श्रवण बिन्द गढ़ी बिशनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।










